Complete Gk of haryana must read.

1सामान्य ज्ञान हरियाणा

प्रश्न- हरियाणा में कितने जिले हैं?
उत्तर- 21
प्रश्न- हरियाणा में उप-मंडल कितने हैं?
उत्तर- 58
प्रश्न- हरियाणा में कितनी तहसील हैं?
उत्तर- 80
प्रश्न- हरियाणा में उप-तहसील कितनी हैं?
उत्तर- 50
प्रश्न- हरियाणा में कुल विकास खंड (ब्लाक) कितने हैं?
उत्तर- 126
प्रश्न- प्रदेश में कितने नगर निगम हैं?
उत्तर- 09
प्रश्न- हरियाणा में नगर परिषद कितनी हैं?
उत्तर- 14
प्रश्न- हरियाणा में नगर पालिकाओं की संख्या बताएं?
उत्तर- 51
प्रश्न- विकास खण्डों के नाम बताएं|
उत्तर- विकास खण्डों के जिलेवार नाम निम्नांकित हैं-
जिला अम्बाला-
1 अम्बाला-I 2 अम्बाला-II 3 बराड़ा 4 नारायणगढ़ 5 साहा 6 शहजादपुर
जिला भिवानी
7 बाढ़ड़ा 8 बवानी खेड़ा 9 बहल 10 भिवानी 11 दादरी-I 12 दादरी-II 13 कैरू 14 लोहारू 15 सिवानी 16 तोशाम
जिला फरीदाबाद
17 बल्लबगढ़ 18 फरीदाबाद
जिला फतेहाबाद
19 भट्टू कलां 20 भूना 21 फतेहाबाद 22 जाखल 23 रतिया 24 टोहाना
जिला गुडगाँव
25 फरुखनगर 26 गुडगाँव 27 पटौदी 28 सोहना
जिला हिसार
29 आदमपुर 30 अग्रोहा 31 बरवाला 32 हांसी-I 33 हांसी-II 34 हिसार-I 35 हिसार-II 36 नारनौंद 37 उकलाना
जिला झज्जर
38 बहादुरगढ़ 39 बेरी 40 झज्जर 41 मातनहेल 42 साल्हावास
जिला जींद
43 अलेवा 44 जींद 45 जुलना 46 नरवाना 47 पिल्लूखेड़ा 48 सफीदों 49 उचाना
जिला कैथल
50 गुहला 51 कैथल 52 कलायत 53 पुण्डरी 54 राजौंद 55 सीवन
जिला करनाल
56 असंध 57 घरौंडा 58 इंद्री 59 करनाल 60 नीलोखेडी 61 निसिंग
जिला कुरुक्षेत्र
62 बबैण 63 इस्माइलाबाद 64 लाडवा 65 पेहोवा 66 शाहबाद 67 थानेसर
जिला महेंद्रगढ़
68 अटेली नांगल 69 कनीना 70 महेंद्रगढ़ 71 नांगल चौधरी 72 नारनौल 73 निजामपुर 74 सतनाली 75 सिहमा
जिला मेवात
76 फिरोजपुर झिरका 77 नगीना 78 नूह 79 पुन्हाना 80 तावडू
जिला पलवल
81 हसनपुर 82 हथिन 83 होडल 84 पलवल 85 पृथला
जिला पंचकुला
86 बरवाला 87 मोरनी 88 पिंजौर 89 रायपुर रानी
जिला पानीपत
90 बापोली 91 इसराना 92 मतलौडा 93 पानीपत 94 समालखा 95 सनौली खुर्द
जिला रेवाड़ी
96 बावल 97 जाटूसाना 98 खोल एट रेवाड़ी 99 नाहड़ 100 रेवाड़ी
जिला रोहतक
101 कलानौर 102 लाखन माजरा 103 महम 104 रोहतक 105 सांपला
जिला सिरसा
106 बड़ा गुढा 107 डबवाली 108 ऐलनाबाद 109 नाथूसरी चोपटा 110 ओढां 111 रानियाँ 112 सिरसा
जिला सोनीपत
113 गनौर 114 गोहाना 115 कथुरा 116 खरखोदा 117 मुंडलाना 118 मुरथल 119 राई 120 सोनीपत
जिला यमुनानगर
121 बिलासपुर 122 छछरौली 123 जगाधरी 124 मुस्तफाबाद 125 रादौर 126 सढोरा

Yesteहरियाणा सामान्य ज्ञान किश्त-8
हरियाणा के प्रमुख खिलाडी
1. कपिल देव- क्रिकेट
2. साइना नेहवाल- बेडमिन्टन
3. योगेश्वेर दत्त- कुश्ती
4. विकास कृष्ण यादव- बॉक्सिंग
5. विजेंद्र सिंह- बॉक्सिंग
6. मनोज कुमार- बॉक्सिंग
7. गीता फोगाट- कुश्ती
8. बबिता फोगाट- कुश्ती
9.अनूप कुमार- कब्बडी
10. सरदारा सिंह- हॉकी
11. दिनेश कुमार- बॉक्सर
12. गीता जुत्सी- एथलिट
13. ममता खरब -हॉकी
14. रानी रामपाल- हॉकी
15. सुमन बाला- हॉकी
16. जसजीत कौर हांडा- हॉकी
17. सविता पूनिया- हॉकी
18. राजविंदर कौर- हॉकी
19. सुरिन्द्र कौर- हॉकी
20. ऋतू रानी- हॉकी
21. प्रीतम रानी सिवाच- हॉकी
22. अजय जडेजा- क्रिकेट
23. विजय यादव- क्रिकेट
24. अशोक मल्होत्रा- क्रिकेट
25. चेतन शरमा-क्रिकेट
26. जोगिन्द्र शरमा- क्रिकेट
27. योगराज सिंह- क्रिकेट
28. जयंत यादव- क्रिकेट
29. सीमा पूनिया- डिस्कस थ्रो
30. कृष्णा पूनिया-डिस्कस थ्रो
31. परमजीत समोता- बॉक्सिंग
32. अखिल कुमार- बॉक्सिंग
33. दिनेश कुमार- बोक्सिग
34. कविता चहल- बॉक्सिंग
35. राजेंद्र- कुश्ती
36. सूबे सिंह वॉलीबॉल
37. हरप्रीत सिंह- शूटिंग
38. प्रशांत कर्मकार- स्विमिंग
39. दिलबाग़ सिंह- बॉक्सिंग
40. अनिषा सय्यद - शूटिंग
41. मंजीत नांदल- जुडो
42. भारतेन्द्र सिंह- एथलेटिक
43. संदीप सिंह- हॉकी
44. मिलन प्रीत सिंह- रोलर स्केंटिंग
45. अमित सरोहा- पैरालिम्पिक्स
46. लक्ष्मी- पैरालिम्पिक्स
47. केशव मालिक- बेडमिन्टन (फिजिकली चैलेंज्ड)
48. नेहा राठी- कुश्ती
49. धर्मेन्द्र दलाल- कुश्ती
50. कर्णम मलेश्वरी- वेटलिफ्टिंग
हरियाणा सामान्य ज्ञान किश्त-7
1. क्या हरियाणवी को भाषा का दर्ज़ा प्राप्त है?
उत्तर- नहीं हरियाणवी केवल बोली है, इसे अभी तक भाषा का दर्ज़ा नहीं मिला है|
2. हरियाणा में साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कौन-कौन-सी अकादमी कार्यरत हैं?
उत्तर- 1. हरियाणा साहित्य अकादमी 2. हरियाणा ग्रन्थ अकादमी 3. हरियाणा उर्दू अकादमी 4. हरियाणा संस्कृत अकादमी 5. हरियाणा इतिहास एवम् संस्कृति अकादमी|
3. हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा कौन-कौन से पुरस्कार दिए जाते हैं ?
उत्तर- i आजीवन साहित्य साधना सम्मान| राशी 5.00 लाख रूपये|
ii पं. माधव प्रसाद मिश्र सम्मान| राशी 2.50 लाख रूपये
ii महाकवि सूरदास सम्मान| राशी 1.50 लाख रूपये|
iv बाबू बालमुकुन्द गुप्त सम्मान| राशी 1.00 लाख रूपये|
v लाला देशबंधु गुप्त सम्मान| राशी 1.00 लाख रूपये|
vi पं. लखमीचंद सम्मान| राशी 1.00 लाख रूपये|
vii जनकवि मेहर सिंह सम्मान| राशी 1.00 लाख रूपये|
vii हरियाणा गौरव सम्मान|राशी 1.00 लाख रूपये|
ix आदित्य-अल्हड हास्य सम्मान| राशी 1.00 लाख रूपये|
x श्रेष्ठ महिला रचनाकार सम्मान| राशी 1.00 लाख रूपये|
उपरोक्त पुरस्कारों के अलावा प्रतिवर्ष श्रेष्ठ कृति पुरस्कार भी दिए जाते हैं|
4. हरियाणा साहित्य अकादमी की मासिक पत्रिका का क्या नाम है?
उत्तर- हरिगंधा|
5. हरियाणा ग्रन्थ अकादमी की मासिक पत्रिका का क्या नाम है?
उत्तर- कथा समय और सप्त सिंधु|
6. हरियाणा में आकाशवाणी केंद्र कहाँ-कहाँ स्थित हैं?
उत्तर- 1.रोहतक 2. कुरुक्षेत्र 3. हिसार 4. सिरसा 5. अम्बाला |
7. हरियाणा में दूरदर्शन केंद्र कहाँ है?
उत्तर- हिसार |
8. हरियाणा का राज्य कवि कौन है?
उत्तर- श्री उदयभानू हंस|
9. धरोहर संग्रहालय कहाँ स्थित है?
उत्तर- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में|
10. हरियाणा उर्दू अकादमी की स्थापना कब हुई?
उत्तर- 22 दिसम्बर, 1985
11. हरियाणा उर्दू अकादमी कौन-कौन से पुरस्कार देती है?
उत्तर- राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार
i.हाली पुरस्कार| राशी एक लाख रूपये|
राज्य स्तरीय पुरस्कार
i. मुंशी गुमानी लाल सम्मान| राशी 21,000 रूपये
ii. कंवर महेंद्र सिंह बेदी सम्मान| राशी 21,000 रूपये
iii. सुरेन्द्र पंडित सोज़ सम्मान| राशी 21,00 रूपये
12. हरियाणा साहित्य अकादमी का गठन कब हुआ ?
उत्तर- 09 जुलाई 1970 को
13. हरियाणा उर्दू अकादमी की पत्रिका का क्या नाम है ?
उत्तर- जमना तट|
14. हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी पंचकूला की पत्रिका का क्या नाम है ?
उत्तर- शब्द बूंद |
15. हरियाणा संस्कृत अकादमी की मासिक पत्रिका का क्या नाम है ?
उत्तर- हरिप्रभा |
16. हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला कहाँ लगता है ?
उत्तर- सूरजकुंड (फरीदाबाद)
17. सूरजकुंड क्राफ्ट मेला कब लगता है ?
उत्तर- प्रति वर्ष 1 से 15 फरवरी तक |
18. हरियाणा का सबसे चर्चित और लोकप्रिय लोक कवि किसे माना जाता है?
उत्तर- पंडित लख्मीचंद|
19. हरियाणा के सबसे प्रसिद्ध उर्दू शायर कौन थे ?
उत्तर- हाली पानीपती|
20. श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश हरियाणा में किस स्थान पर दिया ?
उत्तर- ज्योतिसर (कुरुक्षेत्र)
हरियाणा सामान्य ज्ञान किश्त-6

हरियाणा सामान्य ज्ञान किश्त-5
हरियाणा में वन्य जीव संस्थान
राष्ट्रीय उद्यान
1. सुल्तानपुर नेशनल पार्क, गुड़गांव।
2. कलेसर राष्ट्रीय उद्यान, यमुनानगर।
वन्यजीव अभयारण्य
1. कलेसर वन्य जीव अभयारण्य, यमुनानगर।
2. बीर शिकारगाह वन्य जीव अभयारण्य, पंचकुला।
3. छिलछिला वन्य जीव अभयारण्य, कुरुक्षेत्र।
4. नाहड वन्य जीवन अभयारण्य, रेवाड़ी।
5. अबूबशहर वन्य जीव अभयारण्य, सिरसा।
6. भिंडावास वन्य जीव अभयारण्य, झज्जर।
7.खपरवास वन्य जीव अभयारण्य, झज्जर।
8. खौल ही-राइतान वन्यजीव अभयारण्य, पंचकुला।
संरक्षण गृह
1. सरस्वती, वन्य अभ्यारण्य जिला कैथल।
2. बीहड़ बड़ा बन, वन्य अभ्यारण्य जिला जींद।
हिरन उद्यान
1. हिरण पार्क, हिसार।
चिड़ियाघर
1. मिनी चिड़ियाघर, भिवानी
2. रोहतक चिड़ियाघर
3. मिनी चिड़ियाघर, पिपली ।
प्रजनन केंद्र
1. चिंकारा प्रजनन केंद्र, कैरू ।
2. मगरमच्छ प्रजनन केंद्र, भौर सैदां (कुरुक्षेत्र)
3. गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र, पिंजौर।
4. तीतर प्रजनन केंद्र, मोरनी
5. मोर और चिंकारा प्रजनन केंद्र, झाबुआ।
हरियाणा सामान्य ज्ञान किश्त-4
हरियाणा के विश्वविद्यालय एंव विश्वविद्यालय स्तरीय संस्थान
शासकीय विश्वविद्यालय
1.कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र
2.महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक
3.चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार
4.गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवम् तकनिकी विश्वविद्यालय, हिसार
5.पंडित भगवत दयाल शर्मा यूनिवर्सिटी एंड हेल्थ साइंस, रोहतक
6.हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, जाट-पाली (महेंद्रगढ़)
7.दीनबंधु छोटूराम यूनिवर्सिटी of साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मुरथल
8.भगत फूलसिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर (सोनीपत)
9.चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा
10.चौधरी रणवीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद
11.इंदिरा गाँधी विश्वविद्यालय, मीरपुर (रेवाड़ी)
12.YMCA यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, फरीदाबाद
13.लाला लाजपत पशु चिकित्सा एंव पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, हिसार
14.नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फ़ूड टेक्नोलॉजी इंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट, सोनीपत (डीम्ड यूनिवर्सिटी)
15.इंडियन नेशनल डिफेन्स यूनिवर्सिटी, बिनोला (गुडगाँव)
16.आई आई एम, रोहतक (डीम्ड यूनिवर्सिटी)
17.नेशनल डेरी रिसर्च इंस्टिट्यूट, करनाल ( (डीम्ड)
18.नेशनल ब्रेन रिसर्च सेंटर, नैनवाल (हरियाणा)
19.चौ.बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी
निजी विश्वविद्यालय
1.अमीटी यूनिवर्सिटी, पचगांव (गुडगाँव)
2.अंसल यूनिवर्सिटी, गुडगाँव (डीम्ड यूनिवर्सिटी)
3.एपीजे सत्य यूनिवर्सिटी, गुडगाँव
4.अशोका यूनिवर्सिटी. सोनीपत
5.बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी, अस्थल-बोहर (रोहतक)
6.भारती विद्यापीठ, सोनीपत
7.Fore स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट, सोनीपत (डीम्ड यूनिवर्सिटी)
8.जी डी गोयनका यूनिवर्सिटी, गुडगाँव
9.आईटीएम यूनिवर्सिटी, गुडगाँव
10.बाबा जगन्नाथ यूनिवर्सिटी, झज्जर
11.के आर मंगलम यूनिवर्सिटी, गुडगाँव
12.लिंगाया'स यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद (डीम्ड यूनिवर्सिटी)
13.महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी, मुलाना
14.मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद (डीम्ड यूनिवर्सिटी)
15.MVN यूनिवर्सिटी, पलवल
16.NIILM यूनिवर्सिटी, कैथल (डीम्ड यूनिवर्सिटी)
17.ओ पी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी, सोनीपत
18.स्काइलाइन बिज़नस स्कूल, सोनीपत
19.स्कूल ऑफ़ इंस्पायर्ड लीडरशिप
20.एस आर एम यूनिवर्सिटी, सोनीपत
हरियाणा सामान्य ज्ञान किश्त-3
हरियाणा के इतिहास की कुछ महत्त्वपूर्ण तिथियाँ
3000 ई.पू.- सैन्धव सभ्यता का हरियाणा में फैलाव |
2500-1500 ई.पू. आर्य सभ्यता का प्रसार|
324-232 ई.पू. मौर्यों के अधीन हरियाणा|
590 ई. हर्षवर्धन का जन्म|
605 ई. प्रभाकर वर्धन की मृत्यु और राज्यवर्धन का राज्याभिषेक|
606 ई. राज्यवर्धन की मृत्यु और हर्षवर्धन का राज्याभिषेक|
606 ई. महाराजा हर्ष की दिग्विजय शुरू|
630 ई. ह्यून्सांग का भारत आगमन|
634-635 ई. हर्ष का चालुक्य नरेश पुलकेशिन स युद्ध |
635-644 ई. ह्यून्सांग थानेसर में रहा|
643 ई. हर्ष ने प्रयाग में सर्वस्व दान किया|
647 ई. हर्ष की मृत्यु |
805 ई. नागभट्ट/प्रतिहारों द्वारा हरियाणा पर अधिकार|
836 ई. मिहिर भोज (प्रतिहार) का शासन शुरू|
910 ई. हरियाणा से प्रतिहारों का शासन समाप्त|
910 ई. तोमर वंश का अभ्युदय|
1009 ई. महमूद गज़नी का प्रथम आक्रमण|
1014 ई.महमूद गज़नी का थानेषर पर आक्रमण |
1139 ई. अरुन्राज चौहान द्वारा हरियाणा पर आक्रमण|
1151 ई. विग्रहराज चौहान का शासन शुरू|
1191 ई. पृथ्वीराज और गौरी का तरावाडी में प्रथम युद्ध|
1192 ई. पृथ्वीराज और गौरी का तरावाडी में दूसरा युद्ध|
1206 ई. हरियाणा पर कुतबुद्दीन ऐबक का आधिपत्य|
1240 ई. रजिया बेगम का कैथल में कत्ल|
1266-1287 ई. हरियाणा में बलबन का राज्य|
1290 ई. खल्जी वंश का आगमन|
1296-1316 ई. अलाउद्दीन खल्जी का राज्यकाल|
1398 ई. तैमूर का आक्रमण|
1526 ई. पानीपत का प्रथम युद्ध, इब्राहिम लोदी की बाबर के हाथों पराजय|
1526-1530 ई. बाबर का शासन|
1530 ई. मोहन सिंह मंढार का बाबर के खिलाफ विद्रोह|
1540 ई. शेरशाह ने हुमायूं से हरियाणा छीना |
1545 ई.शेरशाह की मृत्यु |
1556 ई. हेमू और अकबर के बीच पानीपत का दूसरा युद्ध|
1605 ई. अकबर की मृत्यु|
1658 ई. औरंगजेब का शासन शुरू|
1672 ई. नारनौल के सतनामियों का विद्रोह|
1707 ई. |औरंगजेब की मृत्यु|
1710 ई. बन्दाबहादुर के आक्रमण|
1715 ई. बन्दा बहादुर की मृत्यु|
1739 ई. नादिरशाह का आक्रमण| करनाल का याद|
1761 ई. मराठों और अहमदशाह अब्दाली के बीच पानीपत का तीसरा युद्ध|
1789 ई. महादजी सिंधिया का दिल्ली और हरियाणा पर अधिकार|
1794 ई. महादजी सिंधिया की मृत्यु, दौलतराव का हरियाणा पर अधिकार|
1799-1802 ई. जार्ज टामस का राज्यकाल|
1803 ई. हरियाणा पर अंग्रेजों का अधिकार|
1809 ई. छछरोली की बगावत|
1818 ई. रानिया का विद्रोह|
1824 ई. किसानों का विद्रोह|
1835 ई. बलावली का विद्रोह|
1835 ई. विल्यम फ्रेज़र की हत्या|
1843 ई. कैथल का विद्रोह|
1845-46 ई. अजीत सिंह लाडवा का विद्रोह|
1857 ई. प्रथम स्वतंत्रता संग्राम/क्रांति|
1858 ई. हरियाणा का पंजाब में विलय|
1880 ई. रेवाड़ी में प्रथम आर्य समाज का गठन|
1886 ई. बाबू मुरलीधर कांग्रेस आन्दोलन के प्रथम जेल सत्याग्रही बने|
1886 ई. अम्बाला में कांग्रेस की शाखा शुरू|
1886 ई. झज्जर में पहली सनातन धर्म सभा का गठन|
1887 ई. हिसार में कांग्रेस की शाखा शुरू |
1888 ई. रोहतक में कांग्रेस की शाखा शुरू|
1892 ई. लाला लाजपतराय हिसार से लाहौर गए|
1920 ई. पंजाब विधान परिषद् के चुनाव|
1923 ई. पंजाब विधान परिषद् के चुनाव|
1923 ई. यूनियनिस्ट पार्टी का गठन|
1928 ई. पंजाब विधान परिषद् के चुनाव|
1923 ई. साईमन कमीशन का विरोध|
1937 ई. पंजाब विधान सभा के चुनाव|
1947 ई. देश स्वतंत्र| हरियाणा पूर्वी पंजाब का हिस्सा बना|
1948 ई. पंजाबी सूबे की मांग| प्रतिक्रिया में अलग हरियाणा की मांग|
1949 ई. सच्चर फार्मूला लागू|
1956 ई. क्षेत्रीय फार्मूला लागू|
1 नवम्बर.1966 ई. हरियाणा अलग राज्य बना|
1 नवम्बर, 1966 पं.भगवत दयाल शर्मा हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री बने|
1 नवम्बर, 1966 से 23 मार्च, 1967 पं.भगवत दयाल शर्मा का कार्यकाल |
24 मार्च, 1967 राव बिरेन्द्र सिंह हरियाणा के दूसरे मुख्यमंत्री बने |
24 मार्च, 1967 से 2 नवम्बर, 1967 राव बिरेंद्र सिंह का कार्यकाल |
2 नवम्बर, 1967 हरियाणा में राष्ट्रपति शासन लगा|
22 मई, 1968 राष्ट्रपति शासन हटा| चौ. बंसीलाल तीसरे मुख्यमंत्री बने|
22 मई, 1968 से 30 नवम्बर 1975 चौ. बंसीलाल का कार्यकाल|
1 दिसम्बर, 1975 श्री बनारसीदास गुप्ता हरियाणा के चौथे मुख्यमंत्री बने|
1 दिसम्बर, 1975 से 30 अप्रैल, 1977 बनारसीदास गुप्ता का कार्यकाल|
30 अप्रैल, 1977 हरियाणा में दूसरी बार राष्ट्रपति शासन लगा|
21 जून, 1977 राष्ट्रपति शासन समाप्त| चौ. देवीलाल हरियाणा के पांचवें मुख्यमंत्री बने|
21 जून, 1977 से 28 जून, 1979 चौ. देवीलाल का कार्यकाल|
29 जून, 1979 चौ. भजनलाल हरियाणा के छठे मुख्यमंत्री बने |
22 जनवरी, 1980 चौ. भजनलाल का पहला कार्यकाल समाप्त|
22 जनवरी, 1980 चौ. भजनलाल हरियाणा के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने |
5 जुलाई, 1985 चौ. भजनलाल का दूसरा कार्यकाल समाप्त|
5 जुलाई, 1985 चौ. बंसीलाल दूसरी बार मुख्यमंत्री बने|
19 जून, 1987 चौ. बंसीलाल का कार्यकाल समाप्त|
17 जुलाई 1987 चौ. देवीलाल हरियाणा के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने|
02 दिसंबर, 1989 चौ. देवीलाल का इस्तीफा, ॐ प्रकाश चौटाला मुख्यमंत्री बने|
22 मई 1990 चौ. ॐ प्रकाश चौटाला का इस्तीफा, श्री बनारसीदास गुप्ता मुख्यमंत्री बने|
12 जुलाई, 1990 श्री बनारसीदास गुप्ता का इस्तीफा, चौ. ॐ प्रकाश चौटाला मुख्यमंत्री बने|
17 जुलाई, 1990 चौ. ॐ प्रकाश चौटाला का इस्तीफा, मास्टर हुकम सिंह मुख्यमंत्री बने|
21 मार्च, 1991 मास्टर हुकम सिंह का त्यागपत्र|
22 मार्च, 1991चौ. ॐ प्रकाश चौटाला मुख्यमंत्री बने|
06 अप्रैल, 1991 हरियाणा में तीसरी बार राष्ट्रपति शासन लागू|
23 जुलाई 1991 राष्ट्रपति शासन समाप्त| चौ. भजनलाल हरियाणा के मुख्यमंत्री बने |
09 मई, 1996 चौ. भजनलाल का कार्यकाल समाप्त|
11 मई, 1996 चौ. बंसीलाल मुख्यमंत्री बने|
23 जुलाई, 1999 चौ. बंसीलाल की सरकार गिरी|
24 जुलाई, 1999 चौ. ॐ प्रकाश चौटाला मुख्यमंत्री बने|
04 मार्च, 2005 चौ. ॐ प्रकाश चौटाला का कार्यकाल समाप्त|
05 मार्च, 2005 चौ.भूपिंदर सिंह हूडा मुख्यमंत्री बने|
25 अक्तूबर, 2009 चौ.भूपिंदर सिंह हूडा दूसरी बार मुख्यमंत्री बने|
26 अक्तूबर, 2014 चौ.भूपिंदर सिंह हूडा का दूसरा कार्यकाल समाप्त|
26 अक्तूबर, 2014 हरियाणा में भाजपा की पहली बार सरकार बनी| श्री मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री बने |
हरियाणा सामान्य ज्ञान किश्त-2
हरियाणा का वर्तमान परिदृश्य
जनसँख्या
जनसँख्या (2011 की जनगणना के अनुसार)-
253.53 लाख
पुरुष-135.05 लाख
महिलायें- 118.48 लाख
जनसँख्या घनत्व-573 प्रति वर्ग किलोमीटर
दस वर्ष का विकास-दर- 19.9 प्रतिशत
लिंगानुपात- 877 (1000 पुरुषों पर महिलाओं)
साक्षरता (प्रतिशत) (2011की जनगणना के अनुसार)
पुरुष- 85.4%
महिलायें- 66.8%
की कुल 76.6%
प्रति व्यक्ति आय
स्थिर कीमतों पर -59,188 से कम (2004- 2005 के आधार वर्ष पर)
मौजूदा कीमतों पर-92,327 से कम
कृषि
खाद्यान्न- 166.29 लाख टन का उत्पादन (2010-11)
गेहूं उत्पादन- 116.3 लाख टन
धान उत्पादन- 52.08 लाख टन
गन्ना उत्पादन- 60.42 लाख टन
तिलहन- 9.65 लाख टन
अधिक उपज देने वाली किस्में- 38.02 लाख हेक्टेयर के तहत कवर क्षेत्र।
प्रमाणित बीज- 972.3, 1000 क्विंटल
Fertilizers की खपत - 13.6 लाख टन
Fertilizers की प्रति हेक्टेयर खपत - 209.8 किलोग्राम
Tractors- 2.63 लाख
सकल राज्य घरेलू उत्पाद
स्थिर मूल्यों के आधार पर –Rs.149,568.01 (आधार वर्ष 2004-05)
मौजूदा कीमतों पर-रु 233309.7
पशुपालन (2011-12)
गहन पशु विकास परियोजनायें-07
पशु चिकित्सा अस्पताल / क्षेत्रीय कृत्रिम गर्भाधान केंद्र- 942
पशु औषधालय / पशुपालक केन्द्र-1809
वीर्य बैंक -13
सहकार/COOPERATION (2011-12)
चीनी मिल-11
प्राथमिक भूमि विकास बैंक (विलय के बाद) -19
प्राथमिक सहकारी विपणन सोसाइटी की संख्या- 71
डेयरी विकास (2011-12)
प्रति व्यक्ति प्रति दिन दूध की खपत-680 ग्राम
दूध संयंत्र-05
प्रति दिन कुल हैंडलिंग क्षमता -8.4 लाख लीटर
शिक्षा (2011-12)
प्राथमिक विद्यालय- 13,111
माध्यमिक विद्यालय-3660
हाई स्कूल-3324
सीनियर सेकेंडरी स्कूल- 2667
कालेज-680
विश्वविद्यालय/यूनिवर्सिटीस-23
तकनीकी शिक्षा (2011-12)
पॉलिटेक्निक-187
इंजीनियरिंग कॉलेज-164
M.B.A. कालेज-176
M.C.A. कालेज-62
बी फार्मेसी कालेज-32
कुल सीटें-1,36,715
चिकित्सा शिक्षा (2011-12)
संस्थानों की संख्या- 05
कुल सीटें -600
व्यावसायिक शिक्षा (2011-12)
आईटीआई की संख्या - 123
I.T.Cs. की संख्या- 90
कुल सीटें-47,988
खाद्य एवं आपूर्ति (2011-12)
उचित मूल्य की दुकानें -9375
गेहूं की खरीद-68.91 लाख टन
धान की खरीद- 28.82 लाख टन
बिजली (2011-12)
गांवों का विद्युतीकरण-6764 गाँव
स्थापित क्षमता- 3730.5 मेगावाट
प्रति दिन बिजली उपलब्धता-1045 लाख यूनिट
नलकूप कनेक्शन-5,31,848
बिजली की प्रति व्यक्ति खपत (केवल उपयोगिता) - 941 वॉट (2010-11)
बिजली उपभोक्ता-49.13 लाख
ग्रिड और पोल आधारित सब-स्टेशन- 3,65,263
पारेषण और वितरण लाइनों की सर्किट लंबाई -2,33,181 किलोमीटर।
चालू संयंत्र-06
निष्पादन के तहत संयंत्र-01
वन (2011-12)
जंगल के तहत क्षेत्र -1594 वर्ग किमी।
साल के दौरान पेड़ लगाए -425 लाख
आवास (2011-12)
मकानों का निर्माण-66,190
आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और निम्न आय वर्ग के लिए मकान-46,290
स्वास्थ्य (2011-12)
अस्पताल / सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र-164
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र-441
उपकेन्द्र-2630
अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या -10,180
आयुर्वेदिक होम्योपैथिक और यूनानी संस्थान-667
स्वास्थ्य और चिकित्सा सुविधाओं पर प्रति व्यक्ति व्यय आवंटन-रु.490.28
परिवहन (2011-12)
रोडवेज के बेड़े में बसें- 3469
बस स्टैंड-93
डिपो-21
प्रतिदिन तय की जाने वाली दूरी -10.35 लाख किलोमीटर
बसों में यात्रियों का दैनिक आवागमन-10.97 लाख
सड़क (2011-12)
पक्की सड़कों की लंबाई- 38,499 किलोमीटर।
पक्की सड़कों से जुड़े गांव-6764
सिंचाई (2011-12)
नहरों द्वारा सिंचित क्षेत्र -20.82 लाख हक्टेयर (2010-11)
जलमार्गों की लम्बाई -15840.3 किलोमीटर
फव्वारा सेट-119,289
ट्यूबवेल की संख्या और पम्पिंग सेट-6.97 लाख
उद्योग (2011-12)
पंजीकृत सूक्ष्म एवं लघु उद्योग-82,248
बड़ी और मध्यम इकाइयां- 1,357
निर्यात- 44,250 करोड़ रूपये (2010-11)
समाज कल्याण (2011-12)
आईसीडीएस परियोजनाओं की संख्या -148
आईसीडीएस कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों की संख्या -14.48 लाख
विधवा पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या-521,461
शारीरिक रूप से विकलांग योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या -135,901
वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या-1361873
पेयजल आपूर्ति (2011-12)
पीने के पानी की सुविधा वाले गांवों/ढाणियों की संख्या -7385
आंशिक शहरी जलापूर्ति योजनाओं की संख्या-147
खेल (2011-12)
खेल परिसर-23
खण्ड स्तरीय खेल स्टेडियम-201
गांव में स्टेडियम-241
पर्यटन (2011-12)
पर्यटक परिसरों की संख्या -43
हरियाणा सामान्य ज्ञान किश्त-1
हरियाणा की भौगोलिक स्थिति
हरियाणा भारत के उत्तर-पश्चिम में 27.39' से 30.55' उ. अक्षांश और 74.28' से 77.36' पू. रेखांश के मध्य स्थित है|
यमुना नदी वर्तमान हरियाणा की पूर्वी सीमा निर्धारित करके उत्तर प्रदेश से अलग करती है| पश्चिम में पंजाब और राजस्थान के भाग लगते हैं तो उत्तर के पंजाब का कुछ भाग तथा हिमाचल प्रदेश और शिवालिक की पहाड़ियां हैं| दक्षिण में राजस्थान प्रदेश और अरावली की पहाड़ियां हैं|
क्षेत्रफल-
44212 वर्ग किलोमीटर
नदियाँ-
पूर्व में यमुना, उत्तरी हरियाणा में सरस्वती (जो लुप्त हो गई थी और खुदाई जारी है), दृषद्वती, आपगा, तांगड़ी, मारकंडा, घग्गर, अशुमती और दक्षिण में साहबी, कसावती (कृष्णावती) दोहान, इन्द्रौरी|
वर्षा-
अधिकतम 216 सेंटीमीटर (शिवालिक की तलहटी में)
न्यूनतम-25-38 सेंटीमीटर (दक्षिणी हरियाणा में)
फसलें-
हरियाणा में मुख्यतः दो फसलें होती हैं|
1.रबी (असाढ़ी)-यह फसल सर्दी में होती है| अक्टूबर-नवम्बर में बोई जाती है और मार्च-अप्रैल में कटाई की जाती है| रबी फसल में गेंहू, जौ, चना, सरसों उगाये जाते हैं|
2. खरीफ (सावणी)-यह फसल वर्षा शुरू होने पर आमतौर पर मानसून सक्रिय होने पर जून-जुलाई में बोई जाती है और सर्दी की शुरुआत होने पर सितम्बर-अक्टूबर में काट ली जाती है| इसमें ज्वार, बाजरा, ग्वार, मूंग, मक्का, कपास आदि उगाये जाते हैं|
पानी की अच्छी उपलब्धता वाले क्षेत्रों में धान और गन्ना (ईख) भी उगाया जाता है|
वनस्पति-
हरियाणा के शिवालिक क्षेत्र में चीड, केले, सिरस, कचनार, खैर, बियुल, जिंगन, अमलतास और बयल जैसे पेड़ पाए जाते हैं|
कालका-मोरनी क्षेत्र में जामुन, महुआ, बहेड़ा, तुन, अर्जुन आदि पेड़ पाए जाते हैं|
हरियाणा के मैदानी इलाकों में शीशम, नीम, सिरस, पीपल, बड, लेसवा (लासूडा), आम, जामुन, इमली, सौंहजना ,सेमल आदि पेड़ पाए जाते हैं|
दक्षिण पश्चिम के शुष्क और रेतीले इलाके में जांटी (खेजड़ी), कीकर, बेरी, फिरास, बबूल, जाल, नीम, पीपल, बड जैसे पेड़ और कैर, थूहर जैसी झाड़ियों के अलावा खींप, आक, सरकंडा आदि पौधे भी पाए जाते हैं|
पशु-
हरियाणा में हिरन, स्याहगोश, खरगोश, गीदड़, लोमड़ी, नीलगाय (रोझ), लंगूर, बन्दर आदि जंगली और गाय, भैंस, (मुर्राह भैंस हरियाणा की प्रमुख नस्ल है), बैल, ऊंट, घोडा, गधा, खच्चर, सूअर, भेड़, बकरी, कुत्ते, बिल्ली आदि पालतू जानवर पाए जाते हैं|
पक्षी-
यूँ तो हरियाणा में स्थित पक्षी विहारों में कई तरह के प्रवासी पक्षी आते हैं लेकिन यहाँ मिलने वाले प्रमुख पक्षियों में कुञ्ज, कबूतर, कौआ, बतख, तोता, बुलबुल, गुरसल, घुग्गी, जंगली मैना, मोर, मुर्गी, बाज, गीद्ध, बगुला, तीतर, काला तीतर, सोन-चिडी, नीलकंठ, गौरया, डोमनी, काली चिड़िया, चमगादड़, उल्लू, आदि शामिल हैं| काला तीतर हरियाणा का राज्य पक्षी है|
जीव-जंतु-
हरियाणा में मेंढक, भुज, कछुए, सांप (काला, गुराहडिया, बिसून्डिया, धामन, दोमुंही, सटक, पदम, चमेलिया, दबोइया, बिलान्दिया), गोहे, गुहेरी, छिपकली, गिरगिट, सांडा, बिच्छू, कनखिजूरा, गिलहरी, नेवला आदि सृसर्प व् अन्य जीव-जंतु मिलते हैं|
खनिज-
खनिज के मामले में हरियाणा संपन्न नहीं है| दक्षिणी हरियाणा के महेंद्रगढ़ तथा रेवाड़ी जिलों में अवश्य कुछ खनिज जैसे- चूना पत्थर, बजरी, संगमरमर, स्लेट, स्फटिक, शीशा, ताम्बा, अभ्रक मिलते हैं| इसी प्रकार दादरी के गाँव कल्याणा में संगे लरजा (हिलना पत्थर) मिलता है और गुडगाँव में चीनी मिटटी मिलती है|
प्रश्न- हरियाणा के राज्य पक्षी का नाम बताएं।
उत्तर- काला तीतर।
प्रश्न- वह कौन—सा प्रदेश है जिसके सभी पर्यटन स्थलों के नाम पक्षियों के नाम पर रखे गये हैं?
उत्तर- हरियाणा।
प्रश्न- हरियाणा में काला हिरण प्रजनन केन्द्र कहां है?
उत्तर- पीपली (कुरुक्षेत्र) में।
प्रश्न- राष्ट्रीय उघान बोर्ड कहां स्थित है?
उत्तर- गुड़गांव (हरियाणा) में।
प्रश्न-सुल्तानपुर पक्षी विहार किस राज्य में स्थित है?
उत्तर-हरियाणा|

Comments

Popular posts from this blog

Aaj ka gyaan Railway information.

HSSC PTI PAPER SUNDAY 23 AUGUST PDF

SEARCH ITEMS